Sunday, 25 August 2013

कुक्कुट पालन

ग्रामीण क्षेत्रों में मुर्गी पालन ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे स्तर पर मुर्गी पालन से अतिरिक्त आय प्राप्त होती है साथ ही मुर्गी का मल (विष्ठा) का उपयोग बटन मशरूम उत्पादन हेतु कम्पोस्ट बनाने तथा खाद के रूप में खेतो में प्रयोग से फसल की उत्पादकता में बढ़ोत्तरी होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्रीय पक्षी अनुसन्धान संस्थान, इज्ज़तनगर बरेली से विकसित उन्नत प्रजाति श्यामा, निर्भीक , उपकारी, तथा हितकारी का प्रयोग करें। इसके पालन में आने वाले व्यय की भरपाई पांचवे महीने में मुर्गा बेचकर हो जाती है। इसके उपरान्त मुर्गी से १२-१५ माह तक अंडा उत्पादन से अच्छी कमाई प्राप्त होती है। वर्मी कम्पोस्ट बनाते समय प्राप्त हुए अधिक केचुओं को मुर्गो हेतु खाने को देने से अधिक उत्पादन प्राप्त होता है। इसी प्रकार एजोला का भी उपयोग मुर्गों द्वारा किया जाता है। करीब ४० मुर्गियों के विष्ठा से उतना ही पोषक तत्त्व प्राप्त होता है जितना कि एक गाय के गोबर से प्राप्त होता है। इन्हें भी देखें मधुमक्खी पालन मत्स्य पालन पशुपालन सूकर पालन बाहरी कड़ियाँ औषधीय पौधों से मुर्गीपालन में उपचार पारंपरिक पशु चिकित्सा पद्धतियाँ कुक्कुट पालन (उत्तरा कृषि प्रभा पर कुक्कुट पालन के सभी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी) मुर्गी पालन (भारत विकास प्रवेशद्वार) मुर्गीपालन में रोजगार के अवसर (रोजगार समाचार) Raise your own Poultry A comprehensive guide to building Chicken coops and Caring for Chickens Chickens, Coops And Poultry Resource For Poultry Farming And Rearing Chickens. श्रेणियाँ: आधार कुक्कुट पालन उद्योग

No comments:

Post a Comment